प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छह जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है। पीएम मोदी जम्मू कश्मीर से देश को कई सौगात देने वाले है। ये दौरा बेहद खास है क्योंकि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ये पीएम मोदी की पहली जम्मू कश्मीर यात्रा होने वाली है।
इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल ‘चिनाब रेल ब्रिज’ को हरी झंडी दिखाएंगे। हरी झंडी दिखाते ही ये देश को समर्पित हो जाएगा। ये ऐतिहासिक पुल है, जो अब कश्मीर घाटी को पूरे देश से जोड़ने का काम करेगा। इस पुल की बदौलत क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई उड़ान मिलेगी।
इसके साथ ही पीएम मोदी अंजी पुल का भी उद्घाटन करने वाले है। ये ब्रिज बेहद खास है क्योंकि ये भारत का पहला केबल स्टेड रेल ब्रिज है। प्रधानमंत्री कटरा में 46 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन करने वाले है।
