मुजफ्फरनगर । हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पर हुतात्मा नाथूराम गोडसे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हिंदू नव वर्ष की शुरुआत की गई और कार्यालय पर भगवा लहराकर हिंदू नव वर्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने कि हमें पश्चिमी सभ्यता का त्याग करना होगा और हिंदू संस्कृति को अपनाकर उसको आगे बढ़ान होगा। हम 2083 में आ गए हैं और अंग्रेजी नव वर्ष सभी 2023 में ही चल रहा है इससे साबित होता है कि हिंदू सनातन धर्म का नव वर्ष ही वास्तव में नव वर्ष है अंग्रेजी नव वर्ष के समय लोग सर्दी से ठिठुरते रहते हैं और शराब सिगरेट का सेवन करते हैं जबकि हिंदू नव वर्ष का स्वागत स्वयं प्रकृति करती है। अखिल भारत हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर कपिल कश्यप ने कहा कि आजकल के युवा पश्चिमी सभ्यता की ओर दौड़ रहे हैं जो उनके पतन का कारण बना है युवाओं को पुनः भारतीय संस्कृति की ओर लौटना होगा तभी हम आने वाले समय में भारत को हिंदू राष्ट्र बना पाएंगे अखिल भारत हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ कपिल कश्यप ने सभी हिंदू वीरों को मिठाई खिलाकर नव वर्ष का स्वागत किया और आवाहन किया कि प्रत्येक भारतवासी केवल हिंदू नव वर्ष बने पश्चिमी सभ्यता का त्याग करें। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षों योगेंद्र वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर कपिल कश्यप राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साक्षी वर्मा टीटू कुमार सावन प्रजापति राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोना सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights