उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज जिले में शनिवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मॉल जंग का मैदान बन गया। जहां एक शख्स अपनी प्रेमिका को शॉपिंग कराने लाया था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी पत्नी ‘जासूस’ बनकर पीछे ही लगी है। मॉल के अंदर ही पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों महिलाओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले।

मॉल के अंदर ‘कुरुक्षेत्र’, उड़ गए स्टाफ के होश
घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सिटी कार्ट मॉल की है। शनिवार शाम करीब 3 बजे एक शादीशुदा व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ खरीदारी कर रहा था। तभी उसकी पत्नी वहां धमक पड़ी। पति के साथ दूसरी महिला को देखते ही पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया। बिना देर किए पत्नी प्रेमिका पर टूट पड़ी।

 

बाल खींचे, थप्पड़ मारे और जमकर मचा बवाल
देखते ही देखते दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मॉल के बीचों-बीच दोनों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और थप्पड़ बरसाए। मॉल में मौजूद ग्राहक और स्टाफ इस नजारे को देख सन्न रह गए। शॉपिंग करने आए लोगों के बीच भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मॉल के स्टाफ ने बीच-बचाव की काफी कोशिश की, लेकिन आक्रोशित पत्नी किसी की सुनने को तैयार नहीं थी।

भीड़ ने कराया बीच-बचाव, वीडियो हुआ वायरल
काफी देर तक चले इस ड्रामे के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने किसी तरह दोनों को अलग कराया। मॉल के मैनेजर ने बताया कि हंगामा बढ़ता देख दोनों पक्षों को मॉल से बाहर कर दिया गया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों स्थानीय निवासी हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन शहर में इस ‘मॉल वाले युद्ध’ की चर्चा हर जुबान पर है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights