यूपी के गाजियाबाद से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, 7 अक्टूबर की रात रफीकाबाद फाटक के पास हुए आसिफ हत्याकांड का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और अब चौकांने वाले खुलासे कर रही है। अब पुलिस ने इस हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा किया है कि मृतक की पत्नी का उसके दोस्त से अवैध संबंध था। यही वजह उसकी मौत का कारण बन गई। 

रोकटोक करने लगा था आसिफ 
पुलिस ने खुलासा किया कि मृतक आसिफ की पत्नी अरसी का उसके दोस्त रिहान के साथ नजदीकियां बढ़ गई थी। इस बात की जानकारी जब आसिफ को हुई तो वो अपनी पत्नी को रोकटोक करने लगा। इससे नाराज होकर पत्नी और उसके प्रेमी रिहान ने आसिफ के हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी रिहान डासना की पुरानी पैठ में चिकन की दुकान चलाता है और मृतक आसिफ का पुराना परिचित और दोस्त था।मार्च 2024 में आसिफ के जेल जाने के दौरान रिहान की नजदीकियां आसिफ की पत्नी अरसी उर्फ प्राची से बढ़ गई थी। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए और उन्होंने साथ रहने की योजना बना ली। दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर उन्होंने आसिफ को रास्ते से हटा दिया। 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम 
बता दें कि 7 अक्टूबर की रात करीब 8:15 बजे की है। जब आसिफ उर्फ गुल्लू स्कूटी से जा रहा था. तभी रफीकाबाद फाटक के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई भूरे उर्फ अनवर ने रिहान, बिलाल, फरमान और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में जांच कर रिहान, बिलाल, जीशान, उवैश और अरसी उर्फ प्राची को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।   

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights