यूपी के हाथरस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पति-पत्नी का झगड़ा थाने तक पहुंच गया। महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे हमेशा यही बोलता है कि ” तेरे जैसी तो 300-300 रुपये में बिकती हैं। उसने इसके अलावा पति पर कई आरोप लगाए है।

पति के कई महिलाओं से है संबंध 
बता दें कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी करीब एक साल पहले मथुरा जिले के थाना फरह क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। यही युवती अब थाने पहुंची है और अपने पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि उसके पति के कई महिलाओं के साथ संबंध है। पति हमेशा यहीं कहता है कि ”तेरे जैसी 300-300 रुपए में बहुत बिकती हैं, मैं तुझे नहीं रखूंगा।”

अप्राकृतिक संबंध बनाता है पति 
महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है। विरोध करने पर मारपीट करता है और कुछ खाने के लिए नहीं देता। कई-कई दिनों तक भूखा रखता है।

दहेज की करते है मांग
युवती ने बताया कि पिता ने शादी में करीब 12 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी में दिए गए दान-दहेज से ससुराल के लोग खुश नहीं हुए। उसने कहा कि पति मारपीट करता है। उसने रिश्ता बचाने की हमेशा कोशिश की, लेकिन पति का टॉर्चर खत्म नहीं होता। ससुराल के अन्य लोग भी दहेज की बात करते रहते है। उसके साथ कई बाद गर्दन पकड़ कर डंडों से मारपीट की गई। वहीं, पुलिस ने उसकी तहरीर पर दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights