रिश्वत लेते पकड़े गए रोपड़ रेंज के तत्कालीन निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर का सी.बी.आई. ने मंगलवार को सैक्टर-9 स्थित एच.डी.एफ.सी. बैंक में मौजूद लॉकर खोला। सी.बी.आई. को लॉकर के अंदर 50 ग्राम सोने के गहने और प्रॉपर्टी के कागजात बरामद हुए है। इसके अलावा भुल्लर के 4 और बैंकों में लॉकर है। जल्द ही सी.बी.आई. इन लॉकर को खोलकर जांच करेगी।

सी.बी.आई. को उम्मीद है कि बाकी बचे लॉकर के अंदर सोने के गहने और मिल सकते है। वहीं सी.बी.आई. के पास जब्त भल्लर की डायरी के अंदर कई दलाल और पुलिस अफसरों के नामों का जिक्र है। सी.बी.आई. जल्द ही भुल्लर का दोबारा से पुलिस रिमांड हासिल करेगी लेकिन सी.बी.आई. उसके साथ शामिल भ्रष्ट अफसरों पर शिकंजा कस सके। सी.बी.आई. जल्द ही मामले में संलिप्त पुलिस अफसरों को सम्मन देकर पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाएगी। भल्लर के लिए दलाली करने वाला कृष्नु हॉकी का नैशनल प्लेयर रह चुका है।

कृष्नु नाभा में स्थित हरिदास कालोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। 3 साल पहले उसने खेलना बंद कर दिया था। कृष्नु चंडीगढ़ की हॉकी टीम का नैशनल खेलों में प्रतिनिधित्व कर चुका है। वह टीम में सैंट्रल फॉरवर्ड खेलता रहा है। उसके पंजाब के कई नेताओं और अफसरों के साथ संबंध है। सोशल मीडिया अकाऊंट्स पर कई बड़े अफसरों और नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें है, जिनमें पूर्व क्रिकेटर एवं मंत्री रहे नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उसकी तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई है। कहा जा रहा है कि वह सिद्धू के लिए निजी सहायक के तौर पर काम करता था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights