पंजाब के बरनाल के एक मंदिर में बेदह ही दर्दनाक घटना घटी है। मंदिर की रसोई में अचानक आग लग जाने के कारण अफरा तफरी मच गयी और इस आग में बुरी तरह से 6 लोग जिंगा जल गये। पंजाब के बरनाला जिले में मंगलवार शाम एक मंदिर के रसोई घर में उस समय आग लग गई जब एक बड़े चूल्हे में डीजल डालते समय वह फैल गया और आग में 15 लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 15 लोगों में से छह 70-80 प्रतिशत तक झुलस गए और उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी लोगों को बरनाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना बरनाला के धनौला स्थित एक मंदिर में शाम करीब सात बजे उस समय हुई जब श्रद्धालुओं के लिए ‘लंगर’ तैयार किया जा रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक रसोइया द्वारा चूल्हे में डीजल डालते समय डीजल फैलने के बाद रसोई कक्ष में आग तेजी से फैल गई।

धनौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर जसपिंदरजीत कौर ने बताया कि फरीदकोट अस्पताल भेजे गए छह मरीजों के अलावा, दो अन्य को बरनाला सिविल अस्पताल भेजा गया है। 15 घायलों में से आठ पुरुष और सात महिलाएं थीं, जो उस समय मंदिर में स्वयंसेवा कर रहे थे। मंदिर के मुख्य पुजारी ने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को बुलाया और अग्निशमन विभाग और पुलिस के कर्मचारियों ने, मंदिर के कर्मचारियों द्वारा अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करके, आग को और फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। डीएसपी ने आगे कहा कि प्रशासनिक नीति के अनुसार, सरकार सभी घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगी। पुलिस ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights