नोएडा की फेज एक थाना पुलिस ने नकली मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सरगना समेत 2 आरोपी मौके से पकड़े गए है। आरोपी थाना क्षेत्र में किराए पर मकान लेकर फर्जी मार्कशीट बनाने का काम कर रहे थे। 60 नकली मार्कशीट मौके से पुलिस ने बरामद की है। इसके अलावा मौके से दो लग्जरी कार, स्कूटी, प्रिंटर मशीन, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया गया है।
