नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 15 मिनट की दूरी पर यमुना किनारे खाली पड़ी जमीन पर फिल्म सिटी का निर्माण होना है। अब इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट का पीएम नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे। इस प्रोजेक्ट का ऐलान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 18 सितंबर 2020 को किया था। नोएडा फिल्म सिटी को इंटरनेशनल लेवल का बनाया जाएगा। फिल्म सिटी के निर्माण में करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

पीएम से सहमति के बाद कार्यक्रम होगा तय

सूत्रों के मुताबिक, PMO से तारीख तय नहीं हो पाने के कारण शिलान्यास में देरी हो रही है। फिल्म सिटी के विकासकर्ता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड ने 6 अप्रैल को शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री योगी से अनुरोध किया था। सीएम ने पीएम से शिलान्यास का अनुरोध किया, लेकिन पहले से तय कार्यक्रम के चलते पीएम इसकी मंजूरी नहीं दे सके। अब पीएम से सहमति मिलने के बाद ही शिलान्यास का का

Noida film city (जुनेद अख्तर): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 15 मिनट की दूरी पर यमुना किनारे खाली पड़ी जमीन पर फिल्म सिटी का निर्माण होना है। अब इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट का पीएम नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे। इस प्रोजेक्ट का ऐलान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 18 सितंबर 2020 को किया था। नोएडा फिल्म सिटी को इंटरनेशनल लेवल का बनाया जाएगा। फिल्म सिटी के निर्माण में करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

पीएम से सहमति के बाद कार्यक्रम होगा तय

सूत्रों के मुताबिक, PMO से तारीख तय नहीं हो पाने के कारण शिलान्यास में देरी हो रही है। फिल्म सिटी के विकासकर्ता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड ने 6 अप्रैल को शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री योगी से अनुरोध किया था। सीएम ने पीएम से शिलान्यास का अनुरोध किया, लेकिन पहले से तय कार्यक्रम के चलते पीएम इसकी मंजूरी नहीं दे सके। अब पीएम से सहमति मिलने के बाद ही शिलान्यास का कार्यक्रम तय किया जाएगा। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए यीडा भी तैयारी में जुटा है।

र्यक्रम तय किया जाएगा। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए यीडा भी तैयारी में जुटा है1

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights