पूर्वी नेपाल के कोशी प्रांत में शनिवार की शाम से लगातार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है, नेपाल के कई हिस्सों में भूस्खलन 18 लोगों की मौत हो गई है।

नेपाल पुलिस ने बताया कि इलम जिले के सूर्योदय नगर पालिका के मानेभंज्यांग में 5 लोगों की मौत हो गई है।

कोशी प्रांत पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एसएसपी दीपक पोखरेल ने बयान जारी करते हुए कहा कि  आज सुबह तक सूर्योदय नगर पालिका में भूस्खलन में 5, मंगसेबुंग नगर पालिका में 3 और इलम नगर पालिका में 6 लोगों की मौत हो गयी है। देउमई नगर पालिका में 3 और फक्फोकथुम ग्राम परिषद में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

एसएसपी पोखरेल ने कहा कि इस आपदा में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि हम नुकसान का आकलन कर रहे हैं। अभी तक हमारे पास नुकसान की अभी प्रारंभिक जानकारी ही है। फिलहाल,  सेना, सशस्त्र पुलिस बल और पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है। 

नेपाल सेना ने बचाव कार्यों के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजा है। 

हालांकि, खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है। नेपाल के 7 में से 5 प्रांतों में मानसून सक्रिय है, जिनमें कोशी, मधेशी, बागमती, गंडकी और लुम्बिनी शामिल हैं।

बता दें कि शनिवार की सुबह से ही प्रमुख नदियों के किनारे बसे इलाकों में खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बागमती, हनुमंत, मनोहरा, धोबी खोला, विष्णुमती, नक्कु और बाल्खु नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बाढ़ सड़कों तक पहुंच सकती है और बस्तियों में पानी घुस सकता है।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights