भारत (India) ने नेपाल (Nepal) में हुए हालिया चुनावों के सफल आयोजन का स्वागत किया है। भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने नेपाल की नई राजनीतिक ताकत के रूप में उभरे नेताओं Rabi Lamichhane और Balendra Shah को फोन कर उनकी जीत पर बधाई दी। साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय ने दिया के आधिकारिक बयान में Randhir Jaiswal ने कहा कि भारत नेपाल के लोकतांत्रिक चुनावों के सफल समापन का स्वागत करता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों नेताओं से बातचीत कर Rastriya Swatantra Party की शानदार सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की विदेश नीति का प्रमुख आधार “Neighbourhood First” है। भारत ने यह भी दोहराया कि वह नेपाल की नई सरकार और वहां के लोगों के साथ मिलकर आर्थिक सहयोग, विकास परियोजनाओं व क्षेत्रीय साझेदारी को आगे बढ़ाना चाहता है। बालेंद्र शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि आने वाले समय में नेपाल-भारत के ऐतिहासिक और बहुआयामी संबंधों को और मजबूत किया जाएगा।

नेपाल के चुनावों में Rastriya Swatantra Party ने बड़ी बढ़त हासिल की है। रिपोर्टों के अनुसार पार्टी ने फर्स्ट पास्ट द पोस्ट (FPTP) प्रणाली के तहत लगभग 125 सीटों पर बढ़त बनाई साथ ही प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन (PR) श्रेणी में भी आगे चल रही है। विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत नेपाल की राजनीति में नई पीढ़ी के नेताओं के उभरने का संकेत है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights