बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे जबकि उनके बेटे निशांत कुमार आज (रविवार) पार्टी में शामिल होंगे. नीतीश के राज्यसभा जाने पर कार्यकर्ता और पार्टी के नेता दुखी हैं. इस बीच नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओं में से एक मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने रविवार को मीडिया से बातचीत में काफी कुछ कहा.

मनीष ने कहा कि केंद्र में राज्यसभा जाने पर जो उनकी (नीतीश कुमार) भूमिका रहेगी वो तो रहेगी ही, लेकिन ऐसा नहीं है कि बिहार छोड़कर जा रहे हैं. राज्यसभा जाने का मतलब ये नहीं कि दिल्ली में रहेंगे. वे पटना में भी रहेंगे. पटना से भी चीजों को देखते रहेंगे. बिहार तो उनका बनाया हुआ है और कोई व्यक्ति किसी चीज को बनाता है तो सामने खराब होते नहीं देख सकता है. इसका भी आश्वासन उन्होंने दिया है.

Patna, Bihar: On Bihar CM Nitish Kumar going to the Rajya Sabha, JDU National General Secretary Manish Kumar Verma says, “He will play his role in the Rajya Sabha, but this does not mean he is leaving Bihar. He will continue to stay in Patna and monitor matters closely” pic.twitter.com/lwwluDT5A8

— IANS (@ians_india) March 8, 2026

निशांत कुमार का पार्टी में किया स्वागत

दूसरी ओर मनीष वर्मा ने निशांत पर भी काफी कुछ कहा. जेडीयू नेता ने कहा, “बहुत दिनों से जेडीयू के कार्यकर्ताओं की मांग रही है. जेडीयू और बिहार के लोग ये चाहते थे कि निशांत जी सक्रिय राजनीति में आएं. बहुत दिनों से मांग चल रही थी. कई जगह प्रदर्शन भी हुआ था. कई जगह पर जेडीयू के नेताओं ने भी इस बात का समर्थन किया था. आज बहुत खुशी का दिन है कि जेडीयू में निशांत जी का प्रवेश हो रहा है. हम स्वागत करते हैं. पूरा जेडीयू परिवार पूरी शिद्दत के साथ उनका स्वागत करता है. मुझे लगता है जिस प्रकार का उनका स्वभाव है, मिलनसार स्वभाव है, तो उनके व्यक्तित्व का प्रभाव जेडीयू पर पड़ेगा.

पटना, बिहार: CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बारे में, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने कहा, “लंबे समय से, जेडीयू कार्यकर्ताओं की मांग रही है। जेडीयू और बिहार के लोग यह चाहते थे कि निशांत जी सक्रिय राजनीति में प्रवेश करे। कई जगह प्रदर्शन भी हुए थे और जदयू… pic.twitter.com/lITpJjpzmT

— IANS Hindi (@IANSKhabar) March 8, 2026

वहीं अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए मनीष वर्मा ने कहा, “नई पीढ़ी के बिना कोई भी कारवां आगे नहीं बढ़ सकता है. आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाई निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में प्रवेश का क्षण जनता दल (यूनाइटेड) परिवार के लिए अत्यंत भावनात्मक और उत्साहित करने वाला अवसर है. उनमें विनम्रता, सहजता और सादगी कूट कर भरा हुआ है. उन्होंने कभी इस बात का अभिमान नहीं किया कि वे कितने महान नेता के पुत्र हैं.”

 

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में ‘चीफ कॉपी एडिटर’ के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights