मुज़फ्फरनगर।  मीरापुर कस्बे के एक मौहल्ला निवासी युवक का शनिवार को जन्मदिन था। युवक द्वारा अपने दोस्तो को बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी के लिए बुलाया गया था। जैसे ही युवक द्वारा अपने दोस्तो को रेस्टोरेंट में बुलाया गया व उसके बाद केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया गया उसके उपरान्त रेस्टोरेंट संचालक को दिये गये खाने के आर्डर के लिए कहा गया तो रेस्टोरेंट संचालक ने रेस्टोरेंट में काम करने वाले वेटर को आर्डर लेने के लिए कहा गया तो वेटर युवको की टेबल पर पहुंचा और युवको से खाने का आर्डर लिया।
इसी दौरान युवको व वेटर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। कुछ देर बाद होटल संचालक व कुछ युवक रेस्टोरेंट से बाहर आये व बाहर बैठे युवको के साथ लाठी डंडो से मारपीट शुरू कर दी। युवको ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई और थाने पहुंच गये। मारपीट में आधा दर्जन युवक धायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलो को जानसठ सरकारी अस्पताल के लिए डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।
इंस्पेक्टर मीरापुर रवेन्द्र सिंह यादव का कहना है कि बाईपास स्थित कुछ युवको के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया है मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights