साल 2026 का आगाज़ दिल्ली और नोएडा वासियों के लिए कड़ाके की ठंड और प्रदूषण के साथ हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने आज नए साल के पहले दिन राजधानी में हल्की बारिश की संभावना जताई है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण आने वाले घंटों में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं।

प्रदूषण का रेड ज़ोन: सांस लेना हुआ दूभर

नए साल के जश्न के बीच दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 372 दर्ज किया गया जबकि कई इलाके 400 के पार (गंभीर श्रेणी) पहुंच चुके हैं:

इलाकाAQI स्तरश्रेणी
सोनिया विहार423गंभीर
आनंद विहार421गंभीर
मुंडका413गंभीर
रोहिणी414गंभीर
जहांगीरपुरी412गंभीर

PunjabKesari

ठिठुरन भरी शुरुआत: 6 साल का रिकॉर्ड टूटा

बीता साल 2025 जाते-जाते दिल्ली को पिछले 6 सालों का सबसे ठंडा दिन दे गया। कल अधिकतम तापमान महज 14.2°C रहा जो सामान्य से काफी कम है। न्यूनतम तापमान 6.4°C दर्ज किया गया। आसमान में स्मॉग और कोहरे की गहरी चादर छाई हुई है। आज भी सूर्यदेव के दर्शन होने की संभावना न के बराबर है।

PunjabKesari

क्यों बदला मौसम का मिजाज?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में इस समय कई मौसमी सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं:

  1. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance): उत्तरी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर एक सक्रिय सिस्टम बना हुआ है।
  2. साइक्लोनिक सर्कुलेशन: उत्तरी हरियाणा के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है।
  3. जेट स्ट्रीम: पंजाब के ऊपर 150 समुद्री मील की रफ़्तार वाली बर्फीली हवाएं चल रही हैं जिससे अगले 3 दिन (आज से 3 जनवरी तक) रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

इसके बाद 6 जनवरी तक दिल्ली-NCR को घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights