सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व वांछित/वारण्टी/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु थलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एव क्षेत्राधिकारी द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी ने बताया कि आज मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त मौ० तारिक पुत्र मौ० आसिफ निवासी ग्राम घानाखण्डी थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर को सम्बन्धित वाद संख्या 173/2017 धारा 138 एन०आई० एक्ट चालानी थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर में ग्राम घानाखण्डी से गिरफ्तार किया गया। मा० न्यायालय द्वारा उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध दिनांक 23.01.2025 को सम्पत्ति कुर्क किए जाने के सम्बन्ध में कुर्की वारंट जारी किये गये थे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वही मिली जानकारी अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त पूर्व में समाजवादी पार्टी प्रगतिशील का जिला अध्यक्ष भी रह चुका है। जिस पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पलिस टीमः-

1.उ0नि0 रामवीर शाक्य थाना कोतवाली देहात जनपद सरहारनपुर।

2 है0का0 मोहित कुमार थाना को० देहात जनपद सहारनपुर।

3 है0का0 विक्की थाना को० देहात जनपद सहारनपुर।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights