मुजफ्फरनगर। वेदांता पब्लिक स्कूल सिखेड़ा में ईद का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुशील सिंह आर्य ने विद्यार्थियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद भाई-चारे को बढ़ावा देने व पवित्रता का त्यौहार है। यह एक महीने के रोजे रखने के बाद आता है। ईद का त्योहार केवल धार्मिक और सांस्कृतिक नहीं बल्कि इसमें स्वास्थ्य संबंधी विज्ञान भी छिपा है।यह त्यौहार आत्म नियंत्रण , स्वास्थ्य और खगोलीय घटनाओं का एक अनूठा संगम है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक चौधरी ने भी विद्यार्थियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह त्यौहार न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए भाई-चारा, आपस में मिलकर रहने का संदेश देने वाला त्यौहार है। यह खुशी और समर्पण का दिन है; जो एक महीने के रोजे रखने और इबादत का प्रतीक है। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर सुनीता सैनी ने भी विद्यार्थियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ऊपरवाला आपकी सभी जायज दुआएं कबूल करें, और आपके जीवन में सुख -समृद्धि लाए। विद्यालय के अध्यापक शकील अहमद ने भी विद्यार्थियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद की तारीख पूरी तरह से चंद्रमा पर निर्भर करती है। रमजान के पवित्र महीने के अंत में अर्धचंद्र पहली बार दिखाई देता है तब ईद मनाई जाती है।

इस अवसर पर विद्यालय में
भिन्न -भिन्न प्रकार के आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस त्यौहार को और अधिक अनूठा बनाने में समस्त वेदांता परिवार का सहयोग रहा।
