सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। देहात कोतवाली क्षेत्र पर कल दिनांक 8 तरीख को समय 20.00 बजे आविद पुत्र नसीम नि० दानिश कालोनी थाना को० देहात जनपद सहारनपुर द्वारा थाने पर सूचना दी गयी कि उसका पुत्र अरसलान उम्र करीब 14 वर्ष जो घर से पढने के लिये मदरसे मे जा रहा था मदरसे मे नही पहुँचा जो काफी खोजने पर भी नहीं मिला है। वादी आविद द्वारा दी गयी तहरीर पर थाना कोतवाली देहात पर तत्काल मु0अ0सं0 461/24 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया व थाने पर बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी थाना को० देहात जनपद सहारनपुर द्वारा गुमशुदा बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु तीन टीमें गठित की गयी, गठित की गयी टीमो द्वारा तत्पर्ता से कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्चे अरसलान उम्र 14 करीब के सम्बन्ध मे सोशल मिडिया/ सीसीटीवी कैमरो की मदद से तलाश किया गया। तो जानकारी हुई कि गुमशुदा बच्चा रेलवे स्टेशन से पुरानी दिल्ली पहुँच गया है। गठित टीमो द्वारा गुमशुदा असरलान को 24 घण्टे के अन्दर लोधी कालोनी साऊथ दिल्ली से बरामद किया गया। असरलान सकुशल परिजनो के सपुर्द किया गया है। परिजनों द्वारा अपने बच्चे को सकुशल पाकर थाना कोतवाली देहात पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

बरामद करने वाली पुलिस टीमः-

1 . प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी थाना को० देहात जनपद सहारनपुर।2. निरीक्षक मनोज कुमार थाना को० देहात जनपद सहारनपुर।
3.उ0नि0 अजयपाल सिंह थाना कोतवाली देहात जनपद सरहारनपुर।
4है0का0सनोवर थाना कोतवाली देहात जनपद सरहारनपुर।
5.है0का0 दिनेश कुमार थाना को० देहात जनपद सहारनपुर
6.का0 राहुल कुमार थाना को० देहात जनपद सहारनपुर।
7.का0 विष्णू थाना को० देहात जनपद सहारनपुरा
8 का0 गौरव त्यागी थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर।
9.का0 बिजेन्द्र सिंह थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights