सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम व नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने बताया की देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व मेंमुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा चैकिग व गस्त को दौरान एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त विपिन सैनी पुत्र सुरेश सैनी निवासी वर्धमान कालोनी थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर को ग्राम हलालपुर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 149.99 ग्राम अवैध चरस बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात पर एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. उ0नि0 सुबोद कुमार शर्मा थाना कोतवाली देहात जनपद सरहारनपुर,
  2. है0का0 कपिल कुमार थाना कोतवाली हेदात जनपद सहारनपुर,
  3. है0का0 गौरव त्यागी थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights