मुजफ्फरनगर। वेदांता पब्लिक स्कूल सिखेड़ा में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास,गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्री अनूप चौधरी व अन्य सम्मानित अतिथियों अमित राठी जी, वीरपाल जी, पुष्पेंद्र पवार व हरपाल सिंह जी को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया गया ।मुख्य अतिथि प्रबंधक महोदय जी व प्रधानाचार्य जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात देशभक्ति गान, गीत तथा नारों से विद्यालय का प्रांगण गूंज उठा ।प्रबंधक महोदय व प्रधानाचार्य जी मुख्य अतिथि व समस्त सम्मानित अतिथियों ने माता सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात मंच का संचालन श्रीमती खामोश त्यागी व राजश्री तोमर जी के द्वारा किया गया।बच्चों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य किया व कविता, भाषण से विद्यालय के प्रांगण को देशभक्ति से भर दिया। विद्यालय के प्रबंधक श्री सुशील सिंह आर्य जी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा 26 जनवरी केवल केवल एक उत्सव ही नहीं बल्कि यह हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्य की भी याद दिलाता है। भारत का संविधान नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है, साथ ही हमें सभी को अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा देता है विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विवेक चौधरी जी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए बच्चों को संबोधित करते हुए कहा 26 जनवरी का यह पावन अवसर हमें देश भक्ति एकता और संविधान के प्रति निष्ठा की भावना से ओतप्रोत करता है। आईए हम सभी मिलकर अपने देश के गौरव को बनाए रखें और भारत मां की सेवा में सदैव तत्पर रहे। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर गुंजन तोमर, कीर्ति रानी,प्रीति शर्मा जी ने गणतंत्र दिवस पर संदेश देते हुए कहा कि देश की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें ईमानदारी अनुशासन और परिश्रम के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना चाहिए। गतिविधि प्रभारी कुमारी पूजा पाल जी का कार्यक्रम को सुंदर ढंग से प्रस्तुत करने में क्या सहयोग रहा। समस्त वेदांता परिवार का कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा।
