मेरठ की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस के दिल्ली में किए गए शर्टलेस प्रोटेस्ट पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि दिल्ली में एआई समिट जैसा सम्मेलन दुनिया के विकासशील देशों में आज तक कभी नहीं हुआ. दुनिया के कोने-कोने से लाखों लोग दिल्ली में जुटे थे. उन्होंने कहा कि मैं मेरठ के लोगों से पूछना चाहता हूं कि आपको गर्व हुआ या नहीं हुआ. लोगों ने हां में जवाब दिया. मोदी ने एक सुर में गरजते हुए कहा कि ये काम भारत के लिए हुआ या नहीं हुआ. भारत के भाग्य को बदलने के लिए हुआ है या नहीं. 21वीं सदी में लीडरशिप लेने के लिए हुआ है या नहीं हुआ है.

मोदी ने कहा कि पूरा देश गर्व से भर गया लेकिन कांग्रेस और इसके ईकोसिस्टम ने क्या किया. कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. पीएम ने कहा कि समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए. मैं कांग्रेस वालों को पूछता हूं- देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी? नीचे कांग्रेस के प्रोटेस्ट की तस्वीर देखिए. fallback

कांग्रेस वैचारिक रूप से दरिद्र हो गई…

मेरठ में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने वहां जो कुछ किया, वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया हो गई है. कितनी दरिद्र हो गई है. मोदी ने कहा कि साथियों कोई कल्पना नहीं कर सकता… हम तो वो लोग हैं जो गांव में किसी के यहां शादी-ब्याह होता है तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जी जान से जुट जाता है ताकि मेहमान गांव की एक अच्छी छवि लेकर जाएं. कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है. सुनिए पीएम ने क्या-क्या कहा.

#WATCH | मेरठ, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन देश में ही कुछ राजनैतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ, दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के… pic.twitter.com/zPoZW7GXQs

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026

पीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है. ये लोग मेरी कब्र खोदना चाहते हैं. मेरी मां को भी गाली देने से परहेज नहीं है. उन्हें भाजपा से विरोध है. उन्हें एनडीए से विरोध है. ठीक है. आपकी राजनीति में यही करना जरूरी है. समझ सकते हैं. इसको भी सहन कर लेंगे लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि एआई ग्लोबल समिट बीजेपी का समारोह नहीं था और न ही उस समय वहां बीजेपी का कोई नेता वहां मौजूद था. ये देश का कार्यक्रम था. देश के सम्मान का कार्यक्रम था. लेकिन कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ दीं. पूरे देश में अब कांग्रेस की थू-थू हो रही है लेकिन दुर्भाग्य देखिए इतनी पुरानी पार्टी के नेताओं को लज्जा नहीं आ रही है.

कांग्रेस के साथी दलों को नुकसान…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस की इन हरकतों का मामला लगातार चल रहा है. इन्होंने संसद में क्या किया? संसद में खुद कुछ नहीं कर पा रहे तो अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं देते, संसद चलने नहीं देते. इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है. दिल्ली में जो उन्होंने यह नंगा पन दिखाया उससे उनके सारे साथी दल चौंक गए हैं, सबने उनसे किनारा कर लिया.’

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights