सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। थाना देवबंद अंतर्गत एक शादीशुदा महिला का शव ससुराल में पंखे से लटका हुआ मिला था। वही युवती के परिजन ससुरालियों पर दहेज हत्या करने के आरोप लगा रहे हैं। और कल परिजन पुलिस लाइन पहुंचे और एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर हंगामा कर ससुरालियों को अरेस्ट करने की मांग कर रहे थे। जिसमे पुलिस द्वारा बताया गया था फरार पति को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 14 फरवरी वादी अनिल पुत्र स्व० न्यादर निवासी ग्राम नगली महनाज थाना नागल जिला सहारनपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत विपक्षीगण बिट्टू पुत्र स्व० बलजीत ,उर्मिला पत्नी स्व० बलजीत , सचिन पुत्र स्व० बलजीत ,अरूण पुत्र स्व० बलजीत समस्त निवासीगण ग्राम हुलासगढ जनपद सहारनपुर द्वारा वादी की पुत्री आरती पत्नी बिट्टू पुत्र स्व० बलजीत निवासी ग्राम हुलासगढ थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करके अतिरिक्त दहेज में मोटर साइकिल व रूपयो की मांग करना एंव मांग पूरी न होने पर वादी की पुत्री आरती की हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना देवबंद पर बीएनएस व दहेज अधिनियम में मामला पंजीकृत कराया गया। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण में देवबंद थाना प्रभारी बीनू सिंह ने बताया कि मंगलवार को चैंकिग व गस्त के दौरान थाना देवबंद पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक राकेश पवार व टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमें में वांछित म्रतका के पति अभियुक्त बिट्टू पुत्र स्व० बलजीत निवासी ग्राम हुलासगढ जनपद सहारनपुर को रास्तम नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारा अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
