मुज़फ्फरनगर।  दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित किंग्स विला रिजॉर्ट में मामूली कहासुनी के बाद दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी भी विवाह समारोह में शामिल थे। आरोपी पुरकाजी के गांव सलेमपुर निवासी आजाद उर्फ गौतम शनिवार को सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। उससे पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए हैं । उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

सीओ खतौली डॉक्टर रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि पुलिस गौतम को पकड़ने के लिए लगातार दबिश डाल रही थी। वह पुलिस से छिपकर इधर-उधर भाग दौड़ में लगा था। इसी दौरान देर रात वह सहारनपुर क्षेत्र के बड़गांव में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। उससे पूछताछ करने के लिए पुलिस को भेजा गया है। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित किंग्स विला रिजॉर्ट में मामूली कहासुनी के बाद दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मामले में ढीला रवैया अपनाने का आरोप लगाया था।

गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी अनुभव की बरात हाईवे स्थित रिजॉर्ट में आई थी। शादी में मूल रूप से इटावा के भरतना निवासी और वर्तमान में सिविल लाइन थाना क्षेत्र की चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में रह रहा व्यापारी दूल्हे का दोस्त निखिल (24) भी शामिल होने गया था। बुधवार रात करीब एक बजे डीजे के पास किसी बात को लेकर निखिल की विवाह में शामिल आजाद उर्फ गौतम से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद ही आरोपियों ने निखिल पर पिस्टल से गोली चला दी और हवाई फायर भी किए। शादी में भगदड़ मच गई।

आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस और बराती घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान निखिल की मौत हो गई। मृतक के पिता सिकरेड़ा समिति के सचिव अनिल कुमार ने एक नामजद और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights