मोकामा में दुलारचंद की शव यात्रा के दौरान भारी हंगामा हो गया है। बताया जा रहा है कि शव यात्रा के दौरान फायरिंग की। साथ ही इस दौरान पत्थरबाजी भी जमकर की गई। जिस वजह से मोकामा में तनावपूर्ण माहौल कायम हो गया है। पुलिस स्थिति को काबू करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पुलिस लगातार इलाके में कैंप कर रही है।

कैसे हुई हत्या? ।। Dularchand Yadav Murder Case

बता दें कि बीते गुरुवार यानी 30 अक्टूबर को बिहार की राजधानी पटना से करीब 100 किलोमीटर दूर मोकामा में बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार के दौरान हुई झड़प में जन सुराज पार्टी के स्थानीय उम्मीदवार के समर्थक और गैंगस्टर से नेता बने दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज यानी पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को दुलारचंद यादव शव यात्रा श्मशान घाट जा रही थी। इसी बीच लोगों ने पत्थरबाजी और फायरिंग शुरू कर दी। इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

अनंत सिंह समेत 5 पर FIR दर्ज।। Anant Singh 

जन सुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने इस हत्याकांड के लिए सीधे अनंत सिंह के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि दुलारचंद की हत्या राजनीतिक बदले की भावना से की गई है। वहीं अब इस मामले में अनंत सिह सहित 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनंत सिंह के साथ कर्मवीर सिंह, संजय सिंह, रणवीर सिंह और छोटन सिंह पर भी केस दर्ज किया गया है। दुलारचंद के परिजनों के बयान पर केस दर्ज किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights