उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां जर्जर स्थिति में बना एक घर भरभराकर कर गिर गया। इस हादसे में 10 लोग मलबे के नीचे दब गए। जिसमें से दो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। इस दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। 

रेस्क्यू के दौरान इंस्पेक्टर घायल 
पूरा मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के सेक्टर 4 आवास विकास का है।  यहां पर चार भाइयों की एक साथ चार दुकानें थीं। पहली मंजिल पर रहने के लिए घर बनाया गया था। दुकान और घर दोनों ही जर्जर स्थित में थे। जिसका निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच आचनक से पूरी बिल्डिंग भरभरा कर नीचे गिर गई। दिल दहला देने वाले इस हादसे में आसपास खड़े लगभग 10 लोग मलबे में दब गए। हादसे की सूचना पर डीएम के साथ अपर पुलिस आयुक्त, एडीएम, डीसीपी सहित कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। फिर फोर्स द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू के दौरान इंस्पेक्टर जगदीशपुरा आनंदवीर सिंह के पैर पर लेंटर गिर गया। जिससे वह घायल हो गए। घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल मौके पर पहुंचे 
इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने पर केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल के साथ ही कई विधायक भी मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू के दौरान मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ का इलाज अभी जारी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights