शामली जिले से ट्रेन को पलटाने की साजिश का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीती रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा दिल्ली जा रही एक पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई। गनीमत रही कि समय रहते लोको पायलट ने खतरे को देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूचना मिलते ही मौके पर RPF, GRP और शामली पुलिस की टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
बीती रात करीब 10:30 बजे दिल्ली से शामली की ओर आ रही ट्रेन संख्या 64021 को शामली ओर और बलवा स्टेशन के बीच शरारती तत्वों द्वारा ट्रैक से उतारने की साजिश की गई। जिसमे शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का कई… pic.twitter.com/3EA6S5vSGR

लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

ये पूरा मामला शामली रेलवे स्टेशन और गांव गुजरा बलवा के बीच का है। यहां शरारती तत्वों ने दिल्ली- सहारनपुर पैसेंजर (64021) ट्रेन को ट्रैक से उतारने के लिए रेल की पटरी पर करीब 10 फीट लंबे लोहे और सीमेंट के पाइप रख दिए। जैसे ही ट्रेन के लोको पायलट की नजर ट्रैक पर पड़े पाइप पर पड़ी, उनके तो होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत जंगलों के बीच ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन में बैठे हजारों लोगों की जान बचा ली। इसके बाद लोको पायलट ने तुरंत जानकारी विभाग के आला अधिकारियों, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को दी।

जांच में जुटी पुलिस टीम

सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और शामली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और छानबीन की। बताया जा रहा है कि चोरों ने नलकूप से लोहे के पाइप निकाले थे और उसी पाइप को रेलवे ट्रैक पर रख दिया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दौरान पुलिस ने लोको पायलट की सूझबूझ की तारीफ की, जिसकी वजह से ट्रेन में बैठे यात्रियों की जान बच पाई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights