कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बाद से राहुल गांधी की राजनीति में बड़े बदलाव आए हैं। राहुल गांधी अब लोगों से मिलना-जुलना ज्यादा कर रहे हैं। वो बिना किसी पूर्व सूचना के लिए सीधे अलग-अलग लोगों से मिलने पहुंच जाते हैं। राहुल गांधी के मेलजोल से उनकी लोकप्रियता तो बढ़ रही है। लेकिन बिना पूर्व सूचना के बाद राहुल गांधी की यात्रा से प्रशासन की परेशानी बढ़ जाती है। बीते दिनों राहुल गांधी बिना किसी पूर्व सूचना के दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। उन्होंने वहां हॉस्टल में जाकर छात्रों से मुलाकात की थी। राहुल गांधी की इस मुलाकात पर अब दिल्ली यूनिवर्सिटी ने उन्हें नोटिस जारी किया गया है। डीयू ने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसे दौरे नहीं करने की बात कही है।
दरअसल दिल्ली विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएशन मेन्स हॉस्टल के अध्यक्ष (प्रोवोस्ट) केपी सिंह ने राहुल को यह नोटिस भेजा है। प्रशासन ने नोटिस में कहा है कि तीन वाहनों के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के राहुल गांधी का हॉस्टल परिसर में प्रवेश तय नियमों का उल्लंघन है। नोटिस में छात्रावास की सूचना और नियमों का हवाला दिया गया है। इन नियमों के मुताबिक कोई भी निवासी हॉस्टल परिसर में अकादमिक और निवासी परिषद गतिविधियों के अलावा किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होगा।
बता दें कि राहुल गांधी ने बीते सप्ताह हॉस्टल का दौरा किया था। हॉस्टल प्रशासन का कहना है कि अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के यह दौरा किया गया। प्रशासन द्वारा जारी किए गए नोटिस में नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रीय पार्टी के जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त नेता का ऐसा आचरण मर्यादा से परे है। प्रशासन का कहना है कि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राहुल गांधी को समय रहते अपने इस दौरे से पहले विश्वविद्यालय या फिर हाउसफुल प्रशासन
को सूचित करना चाहिए था।
Sources said he sought to know about the issues faced by the students and their career plans. He also had lunch with the students at the hostel.#DelhiUniversity #DU #RahulGandhi #NSUI pic.twitter.com/Aks8hiWV0I
— DU INFO MEDIA (@duinfomedia) May 6, 2023
गौरतलब है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में आम लोगों से मुलाकात करने के लिए बीते दिनों चार स्थानों पर जा चुके हैं। राहुल गांधी नई दिल्ली स्थित टिक्की चाट की एक दुकान पर गए थे। इसके बाद वह जामा मस्जिद इलाके में गए, जहां उन्होंने एक पुराने प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में खाना खाया और इस दौरान लोगों से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी बीते दिनों दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके भी गए, जहां उन्होंने सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे कई छात्रों से मुलाकात की थी।
क्या आपको पता है, UPSC की 1000 भर्तियों के लिए 10 लाख से ज़्यादा युवा आवेदन देते हैं?
देश के युवाओं के पास कोई backup नहीं है! उनको Plan B देना हमारी ज़िम्मेदारी है।
दिल्ली के मुखर्जी नगर के विद्यार्थियों के साथ बैठकर उनके दिल की बात सुनी।https://t.co/FhFWZaiDAY pic.twitter.com/2XFheqZZZm
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 29, 2023
राहुल गांधी ने बीते शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय स्थित पीजी मेंस हॉस्टल का भी दौरा किया। उन्होंने यहां कई छात्रों के साथ बातचीत की थी। इसके बाद राहुल गांधी ने छात्रों के साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय के हॉस्टल में लंच भी किया था। राहुल गांधी ने यहां छात्रों से रोजगार और बेरोजगारी के मुद्दों पर चर्चा की थी। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मुद्दों पर भी बात की थी। दिल्ली विश्वविद्यालय के हॉस्टल के अध्यक्ष केपी सिंह द्वारा राहुल गांधी को दो पेज का नोटिस भेजा गया है।
