दिल्ली से मेरठ जाने वाले एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर शाम एक हादसा हो गया। यहां बम्हेटा फ्लाईओवर पर एक कैब अचानक बंद हो गई और उसमें से धूंआ निकलने लगा। कुछ ही देर में आग में आग लग गई और कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस दौरान कार में सवार चालक सहित दो लोगों ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमलक विभाग कर्मियों ने आग पर काबू पाया, मगर तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

चालक सहित दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी राहुत कैब चलाने का करता है। गाजियाबाद के ट्रेफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शनिवार शाम को राहुल की कैब को एक सवारी ने फरीदाबाद के लिए बुक किया था। जिसके बाद कार चालक राहुल सवारी को गाजियाबाद के गोविन्दपुरम से लेकर फरीदाबाद के लिए जा रहा था। इस दौरान जब वह कैब लेकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बम्हेटा अंडरपास के उपर पहुंचा तो अचानक उसकी कार बंद पड़ गई। कार चालक राहुल ने कार को स्ट्रांट करने का प्रयास किया, मगर कार से धूंआ निकलना शुरू हो गया। इससे पहले चालक राहुल और कार में बैठी सवारी कुछ समझ पाते तब तक कार में आग लग गई। इस दौरान कार सवार दोनों लोगों ने जलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

कार पूरी तरह से जली

बताया गया है कि कुछ ही देर में आग ने कार को पूरी तरह से अपने काबू में ले लिया। चालक ने कार में आग लनगे की सूचना तत्काल पुलिस को दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह कार में लगी आग पर काबू पाया। कार पूरी तरह से आग में जल चुकी थी। इस दौरान हाइवे पर लगी आग के कारण हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। अन्य वाहन चालक कार में लगी आग को देखने के लिए हाइवे पर रुकने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवे पर रूके वाहन चालक को वहां से आगे बढ़ाया और यातायात सुचारू कराया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights