बिहार चुनाव को लेकर सियासत तेज है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार कर रही है। प्रशांत किशोर भी लगातार अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साध रहे है। वहीं, एएनआई से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी ने बिहार के किसी गांव में एक रात भी बिताई है? वो दिल्ली में बैठकर बिहारियों का मजाक उड़ाते हैं और फिर यहां आकर हमें उपदेश देते हैं। 

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि सीएम बनने के बाद रेवंत रेड्डी ने कहा था कि मजदूर करना बिहारियों के डीएनए में है… वो कहते हैं कि बिहारी मजदूरी करने के लिए पैदा हुए हैं और फिर बिहार में आकर उन्हें उपदेश देते हैं?… राजीव गांधी ने 1989 में गांधी मैदान से घोषणा की थी कि वो बिहार के विकास के लिए 50,000 करोड़ रुपये देंगे… वो पैसे कहां गए?… उसके बाद 15 साल तक कांग्रेस केंद्र में सत्ता में रही। तब उन्होंने बिहार के लिए क्या किया?

आगामी बिहार चुनाव में कांग्रेस को कितने वोट मिलने का अनुमान है, यह पूछे जाने पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि जितना लालू जी भीख में देंगे। बिहार में कांग्रेस का कोई स्टैंड नहीं है। यह वो पार्टी है जो पिछले 25-30 सालों से लालू यादव के इशारे पर चल रही है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी में राजनीतिक हिम्मत है तो उन्हें बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए। या फिर उन्हें लालू यादव से बराबर सीटें मांगनी चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights