दिल्ली पुलिस ने मेरठ के बड्डा गिरोह के सरगना और उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में गिरोह का सरगना कादिर उर्फ ​​बड्डा (26) भी शामिल है, जिस पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि उनके पास से कुल 13 अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, दो देसी पिस्तौल, छह अतिरिक्त मैगजीन, 87 कारतूस, दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) अमित कौशिक ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोहम्मद सैम उर्फ ​​भोला (21), मोहम्मद कामिल (25), नदीम (25), राशिद (27), कादिर उर्फ ​​बड्डा (26) और फराज (27) के रूप में हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights