दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण से पांच माह के एक शिशु सहित दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केरल के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले हैं। दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 562 है और इस वर्ष एक जनवरी से कोविड के कारण सात लोगों की मौतें हुई हैं।

PunjabKesari

105 नए मामले आए सामने
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 105 मामले सामने आए। पांच माह के एक शिशु के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उसकी मौत हो गई। उसे दौरे पड़ रहे थे, निमोनिया से पीड़ित था तथा सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

PunjabKesari

87 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत
कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली की समस्या से जूझ रहे 87 वर्षीय एक बुजुर्ग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय और गुर्दे की बीमारी के साथ-साथ कोविड निमोनिया से पीड़ित थे तथा संक्रमित होने के बाद उनकी भी मौत हो गई।

PunjabKesari

इन राज्यों में सबसे ज्यादा केस
देश में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,866 हैं, जिनमें से केरल सर्वाधिक प्रभावित राज्य है। केरल के बाद दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा लोग कोविड से संक्रमित हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights