राजधानी दिल्ली में पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान तेज़ी से जारी है। इसी कड़ी में साउथ ईस्ट दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे के पास एसटीएफ और सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस की एक कुख्यात बदमाश ललित नेपाली के साथ मुठभेड़ हो गई। इस संयुक्त अभियान में पुलिस टीम ने वांटेड अपराधी ललित नेपाली को घायल कर दिया। इस दौरान बदमाश और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी में एसीपी लाजपत नगर बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बाल-बाल बच गए जिसने उनकी जान बचा ली।
दो दर्जन से ज़्यादा वारदातों में शामिल था ललित नेपाली
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक घायल बदमाश ललित नेपाली 2 दर्जन से भी ज़्यादा वारदातों में शामिल था। कई मामलों में अदालतों द्वारा उसे भगोड़ा भी घोषित किया गया था। यह बदमाश साकेत थाने में एक पुराने मुकदमे में 14 साल की सज़ायाफ्ता भी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश के पास से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल और 4 ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं।
दिल्ली पुलिस चला रही ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान
बता दें कि दिल्ली पुलिस द्वारा इन दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस की तर्ज पर ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ चलाया जा रहा है जिसमें चुन-चुनकर बदमाशों को ठिकाने लगाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिल्ली पुलिस ने हाल ही में एक अमेरिकी नागरिक से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=punjabkesari&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1940226549250498906&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Foperation-langda-in-delhi-notorious-criminal-injured-2174794&sessionId=3217970ace4fb3d2cdd8822cf7435fb2b307af8b&siteScreenName=punjabkesari&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
यह घटना 25-26 जून की रात को अमर कॉलोनी के आस्था कुंज डीडीए पार्क में हुई थी जहाँ अक्षय और जतिन नाम के बदमाशों ने एक अमेरिकी लॉ स्टूडेंट को घायल कर उससे लूटपाट की थी। उस समय पीड़ित अपनी महिला मित्र के साथ वापस होटल जा रहा था। अमेरिकी नागरिक के साथ हुई इस वारदात ने दिल्ली पुलिस को खुली चुनौती दी थी जिसके बाद बदमाशों की पहचान की गई और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
कैसे पकड़े गए अमेरिकी नागरिक से लूटने वाले बदमाश?
रविवार सुबह 5 बजे एक गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस ने उसी आस्था कुंज पार्क में जाल बिछाया। अतिरिक्त डीसीपी (साउथ ईस्ट) ऐश्वर्य सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों बदमाशों को पार्क में देखा और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा। हालांकि बदमाशों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान दो गोलियाँ इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं जिससे वे सुरक्षित बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का यह अभियान राजधानी में अपराध पर नकेल कसने और अपराधियों में खौफ पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
