प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की एक सभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव और राजद पर जोरदार हमला बोला है। लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके जन्मदिन के मौके पर एक शख्स द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो उनके पैरों के पास लेकर फोटो खिंचवाता दिखाई दिया था। इस पर विवाद हुआ था और अब प्रधानमंत्री मोदी ने भी कह दिया कि ये लोग अब दलितों से माफी मांगे।

बिहार के सीवान में PM मोदी ने कहा- “पूरे देश ने देखा कि राजद ने हाल ही में बाबा साहब की तस्वीर के साथ क्या किया। मैं जानता हूं कि ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि इनके मन में दलितों और पिछड़ों के लिए कोई सम्मान नहीं है। राजद और कांग्रेस बाबा साहब की तस्वीर को अपने चरणों में रखते हैं, जबकि मोदी उन्हें अपने दिल में रखते हैं।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights