ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर पानी के टैंकर से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन दोस्त बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

भोजन लेने एक ढाबे पर जा रहे थे सभी दोस्त 
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान गाजियाबाद की पंचवटी कॉलोनी निवासी स्वयं सागर (19), गाजीपुर जिले के गांव खुदुरा निवासी कुश (21) और बरेली जिले की सैटेलाइट कॉलोनी निवासी समर्थ पुंडीर (18) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यह हादसा रविवार रात बीटा-2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के चुहड़पुर अंडरपास के निकट उस समय हुआ जब गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में पढ़ने वाले ये तीनों छात्र भोजन लेने के लिए मोटरसाइकिल से पूर्वांचल सोसाइटी के पास एक ढाबे पर जा रहे थे तभी पेड़ों को पानी दे रहे एक टैंकर से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। 

परिजनों में मचा कोहराम 
एक प्रवक्ता के अनुसार, हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने स्वयं सागर और कुश को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि समर्थ पुंडीर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। स्वयं और कुश बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र थे, जबकि समर्थ द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। 
 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights