बिहार में सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम छा गया है। दोनों का शव ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तुला पट्टी पंचायत के वार्ड संख्या दो के रहने वाले मोहम्मद मंजूर आलम की दो पुत्रियां एहतसा (12 वर्ष) और नेमत परवीन (10 वर्ष) स्नान करने के लिए बुधवार की दोपहर को निकली थी और घर से कुछ दूरी पर बालू खनन के गड्ढे में स्नान करने लगी। इस दौरान बड़ी बहन एहतसा गहरे में पानी में चली गईं और डूबने लगी। बड़ी बहन एहतसा को डूबते देख छोटी बहन नेतन परवीन उसे बचाने के क्रम में गहरे में पानी में चली गई और डूब गई ।

स्थानीय लोगों की सहायता से करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद बच्चियों के शव को बाहर निकाला जा सका। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी, लेकिन परिजनों ने इसके लिए साफ इंकार कर दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights