गाजियाबाद में कार सवार युवकों ने एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है। पुलिस में एक मामले की शिकायत लेकर जा रहे एक युवक पर थाने के सामने ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं गुरुवार सुबह काफी संख्या में मृतक के परिजन और ग्रामीण थाने के गेट पर एकत्र हो गए और शव रखकर हंगामा कर रहे हैं। परिजनों की मांग है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।

पुलिस के पास जा रहा था शिकायत करने

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित गांव मिल्क रावली निवासी रवि बुधवार रात अपने घर पर था। बताया गया है किसी बात को लेकर उसका एक युवक मोंटी से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर दूसरे युवक मोंटी ने अपने साथी के साथ उसके घर रवि के घर के बाहर हंगामा और मारपीट कर दी। इस पर आरोपियों की शिकायत करने के लिए रवि मुरादनगर थाने जा रहा था। बताया गया है कि दूसरे पक्ष के युवक भी थाने पहुंच गए। इसी दौरान आरोपियों ने रवि पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा तफरी फैल गई।

थाने के सामने हुई फायरिंग में लगी गोली

इस दौरान हुई फायरिंग में रवि गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। आनन फानन में घायल युवक रवि को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर मृतक रवि के परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना की सूचना ली।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=https%3A%2F%2Fx.com%2Fnamrata0105_m&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1935552200471642254&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fup-uk%2Fghaziabad-news-ravi-shot-dead-thana-front-protest-muradnagar-murder-police-station-firing%2F1227826%2F&sessionId=6c86ba369f1e7de6b05949cace7d28b30ed48a70&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

थाने के गेट के सामने शव रखकर हंगामा

पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश करने करने में जुटी है। वहीं गुरुवार की सुबह मृतक युवक के परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण थाने पर एकत्र हो गए। इस दौरान लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को थाने के सामने रखकर हंगामा किया है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी ग्रामीण और परिजनों को समझने का प्रयास करने में जुटे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights