चीन और ताइवान में तनाव चरम पर है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ताइवान के हवाई और समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रही है। ताजा मामले में ताइवान के रक्षा मंत्रालय (MND) ने दावा किया है कि 21 जुलाई को सुबह 6 बजे चीन के 1 लड़ाकू विमान और 5 नौसेना जहाजों ने ताइवान के समुद्री एरिया में गश्त की। विमान ने ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा (मेडियन लाइन) को पार करके ताइवान के नॉर्थ एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में प्रवेश किया। ताइवान की सेना ने मामले में उचित जवाबी कार्रवाई की।

2 महीने में 3 बार कर चुका घुसपैठ की कोशिश

बता दें कि गत 15 जुलाई को भी ताइवान ने चीन के 26 सैन्य विमानों, 7 नेवी शिप और 1 सरकारी जहाज को देश की सीमा में डिटेक्ट किया था। 21 विमानों ने मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के ADIZ में घुसपैठ की। 15 जुलाई को ही ताइवान ने अपने मेट्रो स्टेशनों में युद्धाभ्यास किया था।

चीन के बढ़ते सैन्य दबाव के जवाब में युद्धाभ्यास किया गया था। गत 20 जून को भी चीन ने 74 फाइटर जेट्स ताइवान की ओर आए थे, जिनमें से 61 ने मध्य रेखा को पार किया था और अब तीसरी बार 21 जुलाई को चीन ने मध्य रेखा को पार करके ताइवान में घुसने की कोशिश की है।

ताइवान पर अगले 6 महीने में हो सकता है

बता दें कि चीन की घुसपैठ ताइवान में तनाव को बढ़ावा दे रही है और खुफिया सूत्रों के अनुसार, चीन अगले 6 महीने में ताइवान पर हमला कर सकता है। वहीं ताइवान पर चीन का हमला वैश्विक अर्थव्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है, लेकिन  अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि उनके कार्यकाल में ऐसा नहीं होगा।

दावा किया जा रहा है कि चीन साल 2027 तक अपनी सैन्य ताकत और तैयारियों को मजबूत करेगा। ताइवान और अमेरिका के अधिकारियों ने साल 2027 को चीन के आक्रमण का वर्ष होने की संभावना जताई है। क्योंकि साल 2027 में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights