सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा नाजायज हक्का बार का संचालन करने वाले दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन
2024 के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण एवं मादक पदार्थ का कारोबार/ हुक्का बार संचालन करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी व रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सदर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा दो हुक्का बार संचालक अभियुक्त ,मानव मलहोत्रा पुत्र सुरेन्द्र मल्होत्रा निवासी कस्बा म0न0-डी-53 ब्रजेश नगर थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर व निखिल सैनी पुत्र रणजीत सिंह सैनी नि० न्यू कपिल विहार थाना सदर बाजार को डेजो रेस्टोरेन्ट मिशन कम्पाउण्ड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे/निशादेही से 03 नाजायज हुक्के, चिलम, 02 पाईप, तम्बाकु 1 एण्ट्री रजिस्टर तथा 1 पैन बरामद हुए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना सदर बाजार पर मामला पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताणों के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। वही पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तगण मानव मल्हौत्रा व निखिल सैनी उपरोक्त ने बताया कि हम लोग तो यहाँ पर काम करते है तथा हुक्का पीते और पिलाते है। हम लोग इस रजिस्टर मे ग्राहकों से लिये गये रुपयो का हिसाब लिखते है।वही हुक्का बार का मालिक मौके पर नही मिला पहले ही फरार हो गया था बताया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम
उ0नि0 रविन्द्र सिंह थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर।
है0का0 निर्मल सिंह थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर।
है0का0 कुलदेव सिंह थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
