सहारनपुर / शासन के दिये गये निर्देशानुसार आज दिनांक 15.12.2023 से 31.12.2023 तक द्वितीय सडक सुरक्षा पखवाडा मनाये जाने के क्रम में आज शुकवार को जनमंच सभागार सहारनपुर में परिवहन विभाग द्वारा द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाडे का उ‌द्घाटन समारोह आयोजित कराया गया। उक्त उ‌द्घाटन समारोह में राज्य मंत्री, पी. डब्लूडी कुवर ब्रिजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दिनेश चन्द्र, जिलाधिकारी सहारनपुर, विपिन ताडा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग से देवमणि भारतीय, सम्भागीय परिवहन अधिकारी सहारनपुर, वी०के०सिंह सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सहारनपुर, महेन्द्र गुप्ता, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सहारनपुर, एम०पी० सिह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सहारनपुर, के०एन०पाण्डेय यात्री / मालकर अधिकारी, सहारनपुर एवं प्रवर्तन सिपाही तथा कार्यालय कर्मियों के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगणों के द्वारा भी उक्त समारोह में प्रतिभाग किया गया। उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर विपिन ताडा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी गणमान्यों से अनुरोध किया कि सभी यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें। किसी भी दशा में बिना वैध ड्राईविंग लाईसेंस, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, अधोमानक वाहनों का संचालन न करें। उनके द्वारा सभी अभिभावकों से यह अपील भी की गयी कि बच्चों को ड्राईविंग लाईसेंस प्राप्त करने उपरान्त ही नियमानुसार यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय हेलमेट / सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाये। इसी क्रम में दिनेश चन्द्र, जिलाधिकारी, सहारनपुर महोदय द्वारा भी कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये सडक सुरक्षा जीवन रक्षा एवं यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गयी। उनके द्वारा सभी से अपील की गयी कि वाहन सम्बन्धी सभी जरूरी यातायात नियमों का पालन करते हुये ही वाहन का संचालन किया जाये। लोगों को सडक सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करते हुये ही सडक दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लायी जा सकती है। इसी प्रकार परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा भी कार्यशाला में उपस्थित सभी जनसामान्य से यातायात नियमों का पालन करने एवं वाहन सम्बन्धी अन्य जरूरी बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए वाहन का नियमानुसार संचालन किये जाने की अपील की गयी। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये सम्भागीय परिवहन अधिकारी देवमणि भारतीय द्वारा दुर्घटना के अहम कारण तेज गति के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जागरूक करते हुये सभी से निर्धारित गति सीमा में ही वाहन का संचालन करने की अपील की गयी। कार्यशाला के अन्त में राज्य मंत्री पी०डब्लू०डी० कुवर ब्रिजेश सिंह द्वारा भी कार्यशाला में उपस्थित सभी गणमान्यों से यातायात नियमों का पालन करने एवं शासन की मंशानुरूप द्वितीय सडक सुरक्षा पखवाडा को सफल बनाये जाने की अपील की गयी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights