सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। पुलिस लाईन मे शनिवार को “ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर लाईन की फील्ड में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डीआईजी रेंज अभिषेक सिंह व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर द्वारा भगवान जी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर व शंख उचारण के साथ किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीआईजी व एसएसपी द्वारा पुलिस लाईन सहारनपुर में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।

योग दिवस पर जिले के उच्च अधिकारियों द्वारा आवाहन किया कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। योग सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि बौधिक और आध्यात्मिक रूप से भी स्वस्थ्य रखता है। पूरे विश्व भर में 177 से भी ज्यादा देशों ने योग को स्वीकार किया है। मानव जीवन में बढते अवसाद, तनाव एवं बीमारियों से निजात पाना है तो योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। योग करने वालो मे एसपी देहात सागर जैन, एसपी ट्रैफिक सिदार्थ,व पुलिस कर्मी ,व्यापारी नेता एव गणमान्य लोग मौजूद रहे। वही पूरे भारत वर्ष के हर मौहल्ला, ग्राम, गली एवं वार्ड में उत्सव के साथ योग दिवस मनाया गया।
