सहारानपुर(मनीष अग्रवाल)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांशी योजना मिशन शक्ति फेस -5 के द्वितीय चरण का हुआ शुभारंभ।पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र,अभिषेक सिंह,सहारानपुर द्वारा जनपद सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। डीआईजी द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बाईक रैली के माध्यम से आमजन को महिला सुरक्षा से सम्बन्धित कानूनों, हेल्पलाइन नबर व सेवाओं एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाए, जिससे समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights