सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। आज डीआईजी रेंज डॉ अजय साहनी परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा प्रेस वार्ता की गई । जिसमें जनपदों में आगामी लोक सभा चुनाव-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस लाइन सहारनपुर स्थित सभागार में समस्त पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित की गई ,और परिक्षेत्र के जनपद में पड़ने वाली लोकसभा और विधानसभा जोन में अब तक पुलिस टीमो द्वारा की गई कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस टीमों द्वारा पकड़ी गई अवैध शस्त्र फैक्टरी व अवैध पकड़ी गई चेकिंग के दौरान नकदी की भी डिटेल मीडिया से शेयर कर लिस्ट जारी की गई। प्रेस वार्ता में एसएसपी डॉ विपिन ताडा सहारनपुर एव एसपी सिटी अभिमन्यु भी मौजूद रहे।

