सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर के अंतर्गत आने वाले तीनों जनपदों सहारनपुर , मुजफ्फरनगर तथा शामली के पुलिस कप्तान एव अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन गोष्ठी “हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025” के सफल आयोजन, आगामी त्यौहारों व विशेष अवसरों को शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था के पूर्ण पालन के साथ सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध मे गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान डीआईजी ने “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत जनजागरण एवं नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने, विशेष रूप से युवाओं और विद्यालयों को सक्रिय रूप से जोड़ने के निर्देश दिए।
⏩इसके अतिरिक्त, आगामी पर्व चेहल्लुम, राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस तथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जनपद स्तर पर की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के संबंध में निर्देश दिए ताकि जुलूस/शोभायात्राओं के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हों तथा आगामी त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराये जा सके। महोदय द्वारा विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि जनपदों मे जहाँ भी बडे जुलूस/शोभायात्रा प्रस्तावित है, वहाँ पर पुलिस अधिकारियो द्वारा सम्बन्धित मजिस्ट्रेट के साथ रूट भ्रमण कर समस्त तैयारिया समयान्तर्गत पूर्ण कर ली जाये।
⏩गोष्ठी में अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ के आदेशानुसार दिनांक 11.08.2025 से संचालित विशेष चेकिंग अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस अभियान के अंतर्गत—
- ऑपरेशन सील
- ऑपरेशन कवच
- ऑपरेशन पहचान
- ऑपरेशन बाजार
- ऑपरेशन स्वीप
⏩डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रचलित विशेष चैकिंग अभियान का कड़ाई से पालन किया जाए तथा नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ।
⏩गोष्ठी मे महोदय द्वारा जनसुनवाई को प्रत्येक स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने तथा नशे की अवैध तस्करी/बिक्री के सम्बन्ध मे जनपदों मे हाट स्पाट चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
