सहारनपुर(मनीष अग्रवाल) । जनपद में बढ़ते नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने शुरू की योजना । बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह परिक्षेत्र,सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र के तीनों जनपदों सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर एवं शामली के एनडीपीएस एक्ट के नामित नोडल अधिकारीगण, ड्रग्स इंस्पेक्टर तथा ए.एन.टी.एफ. (Anti Narcotics Task Force) प्रभारी के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर तीनों जनपदों सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर ,शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकगण ऑनलाइन माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए। गोष्ठी में डीआईजी द्वारा 04 अगस्त को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया गया। इन निर्देशों में विशेष रूप से नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी तथा बिक्री पर सख्त एव प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही करने पर बल दिया गया। वही पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित सभी अधिकारियों को निम्न बिन्दुओ पर निर्देशित किया गया ।
👉एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को उचित रूप से प्रशिक्षित किया जाए ।
👉जनपद के थाने एएनटीएफ व एनसीबी के अधिकारियो से समन्वय स्थापित करते हुए अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाये।
👉इस प्रकार के अपराधियो को भूमिका के आधार पर मुख्य किंगपिन, मध्यस्थ व पैडलर में विभक्त कर प्रभावी कार्यवाही की जाये ।
👉50 ग्राम से अधिक मात्रा में स्मैक के जब्तीकरण पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकगण के निर्देशन में कार्यवाही की जाये।
👉PITNDPS एक्ट में प्रभावी कार्यवाही करते हुए नियमानुसार सम्पत्ति का जब्तीकरण किया जाये।
👉जिला ड्रग्स निरीक्षक से समन्वय स्थापित कर प्रतिबन्धित दवाओं की बिक्री के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाये।
👉नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध सघन अभियान चलाते हुए इस प्रकार के अवैध व्यापार के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया जाये ताकि नारको टेरिरिज्म की स्थिति उत्पन्न ना हो।
👉अंत में डीआईजी ने स्पष्ट किया की नशे के विरुद्ध यह अभियान पूरी दृढ़ता एवं त्वरित कार्यवाही के साथ निरंतर जारी रहेगा, जिससे समाज को इस गंभीर खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights