यूपी के कौशाम्बी जिले में डबल मर्डर से सनसनी मच गई। एक महिला और एक पुरुष का शव पानी भरे खेत में मिला है। डबल मर्डर की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एसपी कौशाम्बी राजेश कुमार और आईजी प्रयागराज जोन अजय कुमार मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 

तफ्सील से जानें पूरा मामला 
घटना चरवा थाना क्षेत्र के गोहानी गांव की है। जहां चरवा थाना क्षेत्र के भिखारी का पुरवा की रहने वाली महिला गुड़िया देवी 45 वर्ष और गोहानी का रहने वाला युवक गोरे लाल 42 वर्ष का शव मिला है। ग्रामीणों ने सुबह महिला और युवक का शव पानी भरे खेत में मिला तो हड़कंप मच गया, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। वहीं घटना की सूचना पर एसपी कौशाम्बी राजेश कुमार और आईजी प्रयागराज जोन अजय कुमार मिश्रा भी पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। 

शादीशुदा थे मृतक युवक और महिला 
ग्रामीणों की माने तो मृतक युवक और महिला शादीशुदा थे और दोनों में पहले से प्रेम संबंध भी था और दोनों ने कल भी शराब की दुकान से शराब खरीदी और दोनों ने खेत के पास बने टीला में बैठकर शराब पी थी। सुबह दोनों के शव खेत में मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है।

मामले में एसपी का बयान 
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि एक महिला और एक युवक का शव मिला है। दोनों साथ में ही शराब भी पीते थे। दोनों के आपस में संबंध भी थे। महिला पिछले कई सालों से अपने मायके में रहती थी। वहीं युवक की पत्नी भी कुछ दिन पहले नाराज होकर अपने मायके चली गई है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights