भारत के बाद अफगानिस्तान से भी बुरी तरह पिटने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने फिर भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम दिया है। मुनीर ने फिर परमाणु बम की खोखली धमकी दी है। उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर युग में वॉर की कोई गुंजाइश नहीं है। किसी भी उकसावे का पूरी तरह से जवाब दिया जाएगा।

मुनीर की खोखली धमकी

पाकिस्तानी मिलिट्री एकेडमी कलुल (एबटाबाद) में कैडेट्स को संबोधित करते हुए मुनीर ने भारत के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। उन्होंने भारतीय सैन्य नेतृत्व को सलाह देते और आगाह करता हुए कहा कि परमाणु संपन्न वातावरण में युद्ध के लिए कोई जगह नहीं है। हम आपकी बयानबाजी से कभी नहीं डरेंगे और ना ही दबाव में आएंगे और मामूली उकसावे का भी पूरी तरह से जवाब देंगे।

इतना ही नहीं, मुनीर का यह भी कहना है कि पाकिस्तान भारत के भौगोलिक रूप से विशाल होने के भ्रम को तोड़ देगा। उनकी इस बयानबाजी से तो ऐसा लग रहा है कि वो ऑपरेशन सिंदूर में हुई पिटाई भूल गए।

इससे पहले भी आसिम मुनीर कई बार इस तरह की विवादित बयानबाजी कर चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों बुरी तरह पिटने के बाद अगस्त 2025 में अमेरिका के टैम्पा शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर पाकिस्तान पर अस्तित्व का संकट आता है, तो हम आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि अगर भारत सिंधु नदी पर बांध बनाएगा, तो पाकिस्तान उसे “10 मिसाइलों” से उड़ा देगा। 

पाक को घुटनों पर लाया अफगानिस्तान

आसिम मुनीर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत के बाद अब पाकिस्तान की हालत पतली कर दी है। पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक पर ताल‍िबान ने ऐसा पलटवार क‍िया क‍ि पाक‍िस्‍तानी फौज घुटने टेकने को मजबूर हो गई। कुछ ही घंटों में उसकी हालत ऐसी हो गई कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान के सामने सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाना पड़ा। हालांकि अपनी नाकामियां छिपाने के लिए अफगान संग हालिया संघर्ष का दोष भी वो भारत पर मढ़ने की कोशिश कर रहा है। पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान के इन हमलों के पीछे भारत का हाथ होने की बात कही है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights