झारखंड की सभी जेलों में इस साल भी छठ महापर्व की विशेष तैयारियां की गई हैं। जेलों में व्रत करने वाले बंदियों के लिए पूजा सामग्री और अर्घ्य की व्यवस्था जेल प्रबंधन की ओर से की गई है।

बंदियों के लिए की गई अर्घ्य की व्यवस्था
राज्य भर के कारागारों में छठ की भक्ति में बंदी डूबे हुए हैं, जहां पुरुष बंदियों की संख्या महिलाओं से ज्यादा है। झारखंड कारा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की विभिन्न जेलों में कुल 25 महिला और 31 पुरुष बंदी इस वर्ष छठ का व्रत कर रहे हैं। रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में सबसे अधिक 08 महिला और 08 पुरुष बंदी आराधना में लीन हैं। इनके लिए विशेष रूप से पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई है और अर्घ्य देने की व्यवस्था की गई है।

भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ कारा परिसर
इसी तरह केंद्रीय कारा दुमका में 02 महिलाएं, हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में 05 महिला और 07 पुरुष, जबकि पलामू में 04 महिला और 06 पुरुष बंदी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं। अन्य जिलों की जेलों में भी श्रद्धा और सादगी के साथ व्रत किया जा रहा है। जेल अधीक्षक स्वयं व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। कारा परिसर इन दिनों पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights