उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक सुनार की चाकू से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रमना मानी उमरपुर निवासी अमन सोनी (24) के रूप में हुई है। हत्या के पीछे रुपए के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है।

PunjabKesari

बता दें कि घटना रविवार दोपहर की है। कलुआपुर मजरा हरखपुर गांव के पास छोटी नहर के निकट तीन लोगों ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसका गला रेत कर शव को नहर में फेंक दिया। वहीं शोर गुल सुन स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर एक हमलावर को पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शुभम पटेल के रूप में हुई है। दो अन्य आरोपी प्रेम कुमार और धीरेन्द्र कुमार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को नहर से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे मऊआइमा के बालाडीह गांव के रहने वाले प्रेम पटेल ने अमन सोनी को फोन कर बुलाया। कहा कि गहनों का ऑर्डर देना है। अमन बाइक से प्रेम से मिलने पहुंचा। तभी हमला किया। अमन की अभी शादी नहीं हुई थी। मां-पिता का इकलौता लड़का था। उसकी एक बहन नेहा है। वहीं पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights