सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)।  जिला कारागार में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मुस्लिम कैदी सदरुद्दीन उर्फ सदरू ने अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम मंदिर की तर्ज पर लकड़ी का मंदिर जेल में रहकर बनाया है। उसका सपना है कि वह इस मंदिर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट करें। रामपुर मनिहारान निवासी सदरुद्दीन नौ साल से एक हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहा है। सदरुद्दीन जेल आने से पहले ही लकड़ी की कारीगरी करता था। उसने पहले भी लकड़ी के कई तरह के सामान बनाए हैं। जेल में भी उसने लकड़ी की नक्काशी का काम जारी रखा। सदरू ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमित दुबे से इच्छा जताई कि राम मंदिर मॉडल बनाना चाहता है। इस पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमित दुबे ने उसे सभी सामान सहित डिजाइन का प्रतिरूप उपलब्ध कराया। सदरुद्दीन ने करीब एक महीने की कड़ी मेहनत करके बिना किसी आधुनिक तकनीक और मशीनरी के लकड़ी का राम मंदिर बनाया है। जिसकी प्रतिकृति अयोध्या में श्रीराम मंदिर जैसी है। पिछले वर्ष सितंबर में यह मॉडल तैयार हो गया, जिसकी प्रशंसा कारागार मंत्री डॉ धर्मवीर प्रजापति भी कर चुके हैं। कैदी की इच्छा है कि एक बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर यह मंदिर उन्हें भेंट करें ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights