गणतंत्र दिवस 2026 के शुभ अवसर पर देश के 982 पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड और सिविल डिफेंस के जवानों को वीरता और विशेष सेवा पदकों से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसमें कुल 125 वीरता पदक शामिल हैं।

बहादुरी के मामलों में सबसे ज्यादा 45 पदक जम्मू-कश्मीर में तैनात जवानों को दिए जाएंगे। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 35 और उत्तर-पूर्वी राज्यों के 5 जवानों को भी उनकी वीरता के लिए पदक मिलेंगे। इस सूची में 4 फायर सर्विस कर्मी भी शामिल हैं, जिन्होंने बचाव कार्यों में साहस दिखाया है।

राज्यों की पुलिस फोर्स में जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा 33 पदक मिलेंगे, जबकि महाराष्ट्र पुलिस को 31, उत्तर प्रदेश को 18 और दिल्ली पुलिस को 14 वीरता पदक दिए जाएंगे। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में इस बार केवल CRPF को 12 वीरता पदक मिले हैं।

इन सम्मानों में वीरता पदकों के अलावा 101 ‘राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक’ और 756 ‘मेधावी सेवा पदक’ भी दिए जाएंगे। यह पदक उन अधिकारियों और जवानों को मिलते हैं जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान असाधारण साहस दिखाया हो या लंबे समय तक पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की हो।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights