आज शनिवार को दोपहर 12:21 बजे के आसपास जम्मू-कश्मीर, और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे क्षेत्रीय लोगों में हलचल मच गई। जम्मू-कश्मीर में रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई, जबकि चंडीगढ़ में 4.7 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे कुछ देर के लिए लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
भूकंप के केंद्र का पता अभी तक नहीं चल सका है, लेकिन इसे कश्मीर के विभिन्न हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किया गया। चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी हलके झटके महसूस हुए। राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
